surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क
आज बुधवार 23 फरवरी 2022 है।हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं।
राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर भी जाने की सोच सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस समय किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोनें या रखकर भूलने जैसी भी स्थिति बन रही है। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। थकान और मानसिक परेशानी रहेगी। किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्या है तो उसे नजरअंदाज ना करें। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से राहत रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी हुई है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कुछ आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में नया अधिकार मिलेगा। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आंखें मूंद कर किसी के ऊपर भरोसा मत कीजिए। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता दें यदि कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो उसे आज निपटा लें। नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। संतान या सुसराल की ओर से शुभ समाचार मिल सकते है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी भावुकता का लोग गलत फायदा भी उठा सकते हैं। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास और अहम आपके बनते कार्यों में रुकावट आ सकता हैै। स्वास्थ्य ठीक रहेगा सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी हैै।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। काम से संबंधित बनाई गई योजना को वास्तविकता का रूप देने के लिए योग्य व्यक्तियों का साथ मिल पाएगा। निकट के लोगों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्थानीय यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। घर की पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा सम्बन्धी तनाव की स्थिति रह सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज रखें। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ मिलेगा।