Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

काशी विश्वनाथ लाइव दर्शन ऐप लांन्च, महाशिवरात्रि पर बुकिंग और भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद

 

SV news

वाराणसी (राजेश शुक्ला)। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लाइव दर्शन ऐप लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन में आसानी होगी, साथ ही भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को सहूलियत होगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि बाबा धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। रोजाना देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। इसे देखते हुए ऐप लॉन्च किया गया है। 

अभी यह ट्रायल के तौर पर काम करेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसपर हिन्दी, अंग्रेजी, दक्षिण भारतीय भाषाओं में सूचनाएं अंकित हैं। महाशिवरात्रि पर इसी ऐप के जरिये भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन की तैयारी है। बाद में ऐप में लाइव दर्शन-पूजन और आरती देखने की भी व्यवस्था होगी। लॉन्चिंग के दौरान डीजीपी मुकुल गोयल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश मौजूद रहे।

अभी केवल महाशविरात्रि के लिए रजिस्ट्रेशन

ऐप पर अभी केवल महाशविरात्रि के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। हालांकि यह रजिस्ट्रेशन भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आकलन और भीड़ नियंत्रण के लिए किया जा रहा है। ऐप पर रजिस्ट्रेशन के जरिये ही दर्शन-पूजन अनिवार्य नहीं है। 

लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही पंजीकरण

ऐप लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही महाशिवरात्रि पर्व के दिन दर्शन-पूजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया। सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प है। सबसे अधिक पंजीकरण सुबह चार से पांच बजे के बीच का है। शुक्रवार रात 10.30 बजे तक इस घंटे में 1668 पंजीकरण हुए थे। सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे के लिए कुछ न कुछ पंजीकरण हुए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad