Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

घर पहुंचने से पहले ही दरिंदे ने रोली को मार डाला

sv news


प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। शहर के पोलो मैदान स्थित कुएं में युवती की लाश मिलने के मामले में एक राज तो खुल गया है कि वह थी कौन। यह अभागी युवती थी शहर के तेलियरगंज इलाके में शिलाखाना मोहल्ले की शालिनी धुरिया उर्फ रोली। पिता राजेंद्र ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। रोली दिल्ली में नौकरी करती थी। वहां से 13 फरवरी की रात प्रयागराज के लिए रवाना होने के बाद से लापता थी। परिवार के लोग तब से तलाश में भटक रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मोबाइल फोन भी आफ था। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। उन्होंने शव को देखा तो रोने लगा क्योंकि मारी गई युवती उनकी बेटी रोली ही थी।

रविवार दोपहर पुलिस को खबर मिली थी कि सिविल लाइंस इलाके में पोलो मैदान के पुराने कुएं से बदबू फैल रही है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया तो कुएं से एक बोरा निकाला गया जिसमें युवती की लाश थी। तकरीबन 22 साल की युवती के शरीर पर कोई चोट नहीं दिखी जिससे माना गया कि उसे गला घोंटकर मारा गया था। उसके हाथ में गोदने से अंग्रेजी में रवि लिखा था। अंग्रेजी के आइ अक्षर पर दिल का सिम्बल बना था। यानी यह रवि कोई खास था रोली का। यह रवि कौन है, कोई पारिवारिक सदस्य या दोस्त। अब पुलिस जांच कर रही है इस रवि का तो कत्ल से कोई कनेक्शन नहीं। रवि के बारे में पुलिस कीर्ति के परिवार के लोगों से बात कर रही है। पता चला है कि रवि नामक यह शख्स सिविल लाइंस रेलवे कालोनी में रहता है। उसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल से भी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में मदद मिलेगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad