Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी आपबीती लिखी है और परिवार के किसी सदस्य को गलत न फंसाने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की है। वहीं इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा रहा।

sv news

 सूचना मिलने पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि 45 साल का अशोक कुमार पाल उर्फ गोरे पाल कुछ समय से बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। कुछ दिनों पहले उसका पत्नी से भी विवाद हुआ था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में गया और सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे पुकारा। दरवाजा भी नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं अपनी जान अपनी मर्जी से दे रहा हूं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad