Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मांडा में बाइक चोरी, पुलिस से लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज

SV News

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव)। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा निवासी राजकुमार यादव पुत्र स्व. रामलाल मंगलवार की रात सात बजे सब्जी खरीदने दिघिया मंडी गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक मंडी के सामने प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर खड़ी कर दिया और खरीददारी करने चले गए तकरीबन दस मिनट बाद खरीददारी करके वापस लौटे तो बाइक अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया था। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो खलबली मच गई। पीड़ित ने बताया कि आसपास सहित प्रत्येक दुकानों पर बाइक की खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं भुक्तभोगी ने दिघिया पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad