Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दो चार पहिया व तीन बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतर्जनपदीय वाहन चोर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुरामुफ्ती पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल करते हुए दो चार पहिया व तीन बाइक बरामद किया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी पुरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह व दरोगा शमी आलम ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास से चार अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के मो आमिल, तुफैल अहमद, आशीष कुमार व तौफिक अहमद निवासीगण कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से एक टवेरा व सेंट्रो कार चार पहिया वाहन, तीन बाइक बरामद किया गया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के आधार पर अगली कार्रवाई की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad