Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हंडिया : महिलाओं के प्रति गंभीर नही पुलिस पर उठ रहे सवाल

SV News

हंडिया, प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हंडिया पुलिस महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। बता दें कि हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता के घरवालों ने सोमवार को इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। एडीजी, एसएसपी के निर्देश के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। किशोरी के पिता ने बताया कि वह गुजरात में काम करता है। 10 दिसंबर को उसकी बेटी को कुछ लोग अगवा करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया। जनवरी में किशोरी को मिर्जापुर में पुलिस ने बरामद किया। आरोपी विनय भी गिरफ्तार हुआ। विनय ने किशोरी से प्रेम विवाह की बात कही थी। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया। पीड़िता ने पड़ोसी गांव के दबंग बीडीसी समेत पांच आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। बताया कि उसे दिल्ली ले जाकर रेप किया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब धमकी दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad