Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : बाइक सवारों ने सिविल लाइंस में दो महिलाओं की छीनी चैन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के सिविल लाइंस में बाइक सवारों ने दो महिलाओं के गले से चैन छीन लिया। राजापुर के रहने वाले रविंद्र कुमार अपनी पत्नी राधिका के साथ होली पर नैनी गए थे। दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। सृजन अस्पताल के सामने बाइक सवार युवकों ने उनकी पत्नी राधिका के गले से चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। तेज रफ्तार में दोनों भाग निकले। सिविल लाइन्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मम्फोर्डगंज निवासी अजय त्रिपाठी की पत्नी सरिता के गले से चेन छिनैती के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के वक्त पुलिस लूट से ही इंकार कर रही थी। पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को उनकी पत्नी सरिता बच्चे को स्कूल से लेने गई थी। रोडवेज वर्कशॉप के पास बाइक सवारों ने सरिता के गले से चेन छीन ली थी। देखा जाए तो बाइक सवार उचक्कों का गिरोह सक्रिय है जो आए दिन घटना को अंजाम दे देते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad