Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के सामने पिता को गोलियों से किया छलनी, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में उतरांव क्षेत्र के मैरा डाण गांव निवासी अशोक कुमार भारतीय (50) की बाइक पर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश भी बाइक पर थे जो गोली चलाकर फरार हो गए। कातिलों के बारे में पुलिस को अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उतरांव में मैरा डाण गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र राम सिंह अपने पुत्र कृष्ण राज के साथ बुधवार लगभग 1:30 बजे बाइक पर गैलन लेकर डीजल लेने जा रहा था। जैसे ही वह खमरिया उतरांव सुनसान स्थान पर पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाश करीब आए और अशोक कुमार पर फायरिंग कर दी। वह बाइक समेत गिर गया। बेटे ने चीख पुकार की तो तमाम लोग जुट गए। फिर पुलिस भी पहुंच गई। अशोक को अस्पताल ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


वहां परिवार के लोग पहुंच गए। बेटे कृष्ण राज ने बताया कि बाइक सवार अपराधी कटहरा की तरफ भागे थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस की दो टीम को कातिलों की तलाश में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि कातिलों के बारे में पता लगाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। लूटपाट नहीं किए जाने से पुलिस का संदेह है कि यह सुनियोजित कत्ल की वारदात है। यानी कत्ल के पीछे लूट की बजाय कोई और वजह है। हत्या किसने और क्यों की, यह अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad