Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : बड़ी बगिया में ठेकेदार ने फांसी लगाकर दी जान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बड़ी बगिया में एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी मायके में थी। बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि तेलियरगंज निवासी शिवपाल का बेटा सत्याश्रय मौर्या की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह ठेकेदारी करता था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर बड़ी बगिया में किराए पर रहने लगा। एक महीना पहले उसकी पत्नी अपने पिता के पास सूरत चली गई। युवक कमरे में अकेला था। बुधवार सुबह उसके परिजनों ने कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसी मकान में एक लड़का विवेक भी किराए पर रहता है। वह होली पर घर गया था। बुधवार को विवेक अयोध्या से लौटा। दरवाजा खोलते ही कमरे में सत्याश्रय फांसी पर लटका दिखा तो शोर मचाया। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस भी पहुंच गई और युवक के परिजनों को भी बुला लिया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad