Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यकाल : योगेश शुक्ला

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किए जाने एवं उनको ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित छह मंत्रालय दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए व डिप्टी सीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जन जन के नेता हैं। लोक निर्माण मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा नेता शशांक शेखर पांडेय ने केशव मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया। श्री शुक्ला ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के विकास के पर्याय हैं, युवाओं के चहेते हैं, उनके ग्राम विकास मंत्री बनने पर उतर प्रदेश के सभी गांव का नया सिरे से विकास होगा ऐसा हम सभी को विश्वास है। उक्त जानकारी कार्यकर्ता  विनय कुमार शुक्ला ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad