मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा के रामनगर मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसडी पब्लिक स्कूल रामनगर मे विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव ने फीता काटकर किया। जिसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में रेड ग्रेप्स, रेस बैलून, रेस म्यूजिकल, चेयर कबड्डी, तीरंदाजी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, इतिहास खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खेल के विजेता क्रमशः रितिका द्विवेदी, अजीत यादव, निखिल शेखर, शगुन सिंह, रिशु पाल, आंचल तिवारी इतिहास मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक यशवंत सिंह यादव, निदेशक पंकज सिंह, प्रधानाचार्य मंजू यादव व खेल के प्रमुख आयोजक इरशाद, पंकज शर्मा, अतुल कुमार, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, रामराज, उर्मिला पाल सहित विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहा।