Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाभी बनने से पहले ही बन गई पत्नी

 

अवैध संबंध में पकड़े जाने पर पुलिस और प्रधान ने करा दी शादी

 

Svnews

मेजा, प्रयागराज (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)। मई में होने वाली भाभी से अवैध संबंध के चलते देवर से शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है, मामला मेजा थाना क्षेत्र के मेंडरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार कोरांव क्षेत्र के घोरहाई, बेरी निवासी दूधनाथ के लड़के शेरबहादुर की शादी 20 मई को मेजा थाना क्षेत्र के टेमई का पूरा निवासी कल्लू राम की पुत्री गीता से तय हुई थी। इसी बीच जिस लड़के की शादी तय हुई थी उसका छोटा भाई अमर बहादुर लड़की के यहां आना जाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को वह लड़की के घर आया था। जब सब सो गए तो दोनों घर से बाहर चले गए।जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो थोड़ी दूरी पर दोनों को आपत्ति जनक अवस्था में पकड़ लिया। लड़की पक्ष वालों ने लड़के के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट लिखा दी।मामले की जानकारी जब प्रधान रामधारी बिंद को हुई तो लड़के के पिता को बुलाकर शादी करने की बात कही तो लड़के का पिता तैयार हो गया। प्रधान ने पुलिस से समझौते की बात बताई तो पुलिस ने 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़के के पिता ने उसकी जमानत कराकर, प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में लिखा पढ़ी के साथ थाने के पास स्थित शिवमन्दिर में जयमाल से शादी करवा दी। दोनों पक्ष राजी खुशी से शादी की और लड़की पक्ष वालों ने लड़की की विदाई की और लड़के पक्ष वालों ने राजी खुशी बहू की विदाई कराई।दोनों पक्षों ने जहां प्रधान के कार्यों की सराहना की,वही यह शादी चर्चा का विषय भी बनी रही।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad