Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजयुमो उपाध्यक्ष उरुवा मंडल की कमान अंकित के हाथ

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। भारतीय जनता युवा मोर्चा उरुवा मंडल के विस्तार के दौरान युवा समाजसेवी अंकित द्विवेदी पुत्र जयप्रकाश द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार) निवासी पकरी सेवार को  उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। अंकित के मनोनयन से भाजपाइयों में खुशी की लहर दिखी। 

उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार पांडेय ने देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय के निर्देश पर अंकित द्विवेदी का मनोनयन उरुवा मंडल उपाध्यक्ष पद पर किया गया है। भाजपा के पूर्व मेजा मंडल अध्यक्ष नारायण मिश्र, पूर्व मंडल महामंत्री विनय शुक्ल, जगत नारायण पांडेय, दिनेश तिवारी, मणिशंकर दुबे, मनोज द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अश्विनी उपाध्याय, सोनू शुक्ला, मोचन शुक्ला ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad