Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मांडा में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

SV News

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव) । क्षेत्र के पयागपुर में शनिवार की शाम सपाईयों ने सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। सर्वप्रथम उनके चित्रण पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के चर्चित नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन समय के सबसे प्राचीन व  मौर्य वंश के तीसरे राज्य अशोक मौर्य विश्वप्रसिद और सबसे शक्तिशाली राजाओं में से एक थे। सम्राट मौर्य ने 269 से 232 ई.पू तक शासन किया था। मौर्य वंश के वह ऐसे राजा था, जिसने अखंड भारत पर राज किया था। उक्त नेता ने एगें कहा कि भारत में मौर्य वंश की नींव रखने वाले इस राजा ने भारत के उत्तर में हिन्दुकुश से लेकर गोदावरी नदी तक राज्य का विस्तार किया था। इसके साथ ही उनका राज्य बांग्लादेश से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान और ईरान तक राज्य विस्तार था।  सम्राट अशोक एक महान राजा होने के साथ धार्मिक सहिष्णु भी थे। वे बौद्ध धर्म के अनुयायी थे। इस अवसर पर इंजी. विकास मौर्या, संजय कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, शुभम मौर्या सहित तमाम लोग रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad