Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञापुराण कथा आयोजित

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

गायत्री चेतना केंद्र मेजा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में मानव कल्याण, विश्व कल्याण, मनुष्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग, "समाज में सुख, शांति और समृद्धि के लिए पांच दिवसीय  प्रज्ञा पुराण कथा दीप यज्ञ विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक मूलचंद केशरवानी, गायत्री परिवार परिजन अशोक मिश्रा, डॉ परिव्राजक राम, नारायण मिश्रा, डॉ अमरनाथ तिवारी, पारसनाथ, सविता, फूल चंद केसरवानी तथा शांतिकुंज से आए हुए संगीता कथा वाचक प्रज्ञा पुराण मिश्रा तथा क्षेत्र के सभी गायत्री परिजनों द्वारा एक कार्यक्रम कराया जा रहा है।अशोक मिश्र ने  सभी गायत्री भक्तों को श्रद्धा पूर्वक आमंत्रित कर वेदमाता गायत्री बुद्धि की धात्री का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Svnews

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 12 से 16 अप्रैल तक  होगा।जिसमें 12 अप्रैल दिन मंगलवार प्रातः 8 बजे से मंगल कलश यात्रा सांयः 5 बजे से 8 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा 13 अप्रैल दिन बुधवार प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री पूजा सांय 5 बजे से 8 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा यज्ञ 14 अप्रैल दिन गुरुवार प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री पूजा सांयः 5 बजे से 8 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा यज्ञ15 अप्रैल दिन शुक्रवार प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार सांयः 5 बजे से 8 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा एवं दीप महायज्ञ तथा 16 अप्रैल दिन शनिवार प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री यज्ञ संस्कार, टोली विदाई एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। श्री मिश्र ने उक्त अवसर पर गायत्री भक्तों से समय पर पहुंचकर भक्ति का रसपान करने की अपील की है।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad