Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम योगी से मिलने के लिए प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची काजल बिंद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). प्रयागराज की रहने वाली 10 वर्षीय काजल बिंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची। उसने खेल विभाग से एथलेटिक्स की किट की मांग की थी। प्रयागराज जनपद के मांडा ब्लॉक के ललितपुर के रहने वाले रेलकर्मी नीरज कुमार बिंद की पुत्री काजल बिंद की दौड़ में काफी रुचि है और वह लगातार दौड़ती रही है। उसने इंदिरा मैराथन में भी दौड़ लगाई पर उम्र बाधा बनी और उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। वह अपने जनपद में एथलेटिक्स किट की मांग खेल विभाग से कर रही थी पर उसे नहीं मिली। सहयोग की कमी के चलते उसने अपनी पीड़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतानी चाही और 10 अप्रैल को सुभाष चौराहा इलाहाबाद से दौड़ना शुरू कर दिया। शुक्रवार, 15 अप्रैल को लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर पहुंची काजल को मुख्यमंत्री से मिलना है। काजल की मदद करने का एलान प्रयागराज के जिलाधिकारी ने किया है। अब काजल और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad