Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा : गर्मी में नहर में पानी आने से राहत, सब्जी की खेती करने वालों में खुशी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। गर्मी के मौसम में नहरों में पानी आने से मेजा क्षेत्र के किसानों मे खुशी है। गर्मी के मौसम में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को राहत है साथ ही पालतू व आवारा पशुओं को पानी पीने के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। पहले पानी न होने से पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा था जबसे नहरों में पानी आया है मानों पशु पक्षियों में भी खुशी है। बेलन नहर मे पानी छोड़े जाने के बाद मेजा क्षेत्र के मेजा खास के मनीष कुमार कुशवाहा, अहिरन का पूरा गांव के लालसिंह यादव, तिगजा गांव के रामबाबू सिंह, खौर गांव के रामसागर, सिरखिडी गांव के किसान पंचम लाल ने बताया कि इस समय नहर में पानी आने से हर जगह गड्ढों, तालाबों में पानी एकत्रित हो गया जो पशु पक्षियों को पीने के लिए पर्याप्त है। वहीं गांव के लोगों ने नहर विभाग के अधिकारियों के प्रति खुशी जाहिर की है। विभागीय पहल और अधिकारियों की मुश्तैदी के कारण अब नहर मे पानी आ गया है। बहरहाल नहर मे पानी आने के साथ ही क्षेत्र के किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad