Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

व्यापारी हित में कार्य करने को संगठन प्रतिबद्ध : पप्पू

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। व्यापारिक वर्ष की समाप्ति व नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत में अच्छे कार्यों को लेकर मेजारोड व्यापार मंडल महामंत्री ओ पी पाण्डेय ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय को सम्मानित किया। बता दें कि शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यालय पर सम्मानित होने के बाद अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी हित में कार्य करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। महामंत्री ओ पी पाण्डेय ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए साथ खड़े रहे। जिससे उनके अच्छे कार्यों को लेकर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापारी दर्शन तिवारी, पवन कुमार तिवारी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad