Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब मे डूबने से तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). प्रयागराज मे दुर्गा मुर्ति विसर्जन के दौरान तालाब मे डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. बता दें कि सोमवार को मुर्ति विर्सजन करने गए तीन लोग तालाब में डूब गए। इनमें एक किशोर, एक बालक था। मशक्‍कत के बाद उनका शव मिला। चैत्र नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा में तीनों लोग आए थे। तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ। घटना सराय इनायत थाना क्षेत्र की है। यहां के अंदावा तालाब में प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग सदमे में हैं। थरवई थाना क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव में चैत्र नवरात्र के मौके पर बंजारी लाल के यहां दुर्गा मूर्ति सजाई गई थी। चैत्र नवरात्र में थरवई थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में दुर्गा प्रतिमा को स्‍थापित किया गया था। नवरात्र के नौ दिनों तक मां के पूजन-अर्चन के बाद आज दशमी के दिन सोमवार को दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। नाचते-गाते गांव के लोग सराय इनायत थाना क्षेत्र स्थित अंदावा तालाब पर पहुंचे। वहां दुर्गा मूर्ति को प्रवाहित किया जाना था। सोमवार को मूर्ति का विसर्जन होना था। करीब दो दर्जन किशोर और युवक मैजिक में सवार होकर अंदावा स्थित तालाब पर पहुंचे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में थरवई थाना क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अनिल पुत्र शिवबाबू और 12 वर्षीय अंकित पुत्र शिवपूजन भी शामिल थे। उनके साथ ही 15 वर्षीय प्रमोद पुत्र धर्मराज निवासी सहसों भी था। मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक संतुलन खोने से अनिल, अंकित और प्रमोद समेत आठ लोग तालाब में गिर गए। इनके ऊपर मूर्ति गिर गई, जिससे सभी दब गए। साथ में मौजूद युवकों ने मदद की आवाज लगाई तो कुछ ही दूर पर अंदावा के शनि और अजय बिंद घटनास्थल पर पहुंचे। तालाब में छलांग लगाकर पांच युवकों को बचा लिया, जबकि अनिल, अंकित और प्रमोद की जान नहीं बच सकी। सूचना पाकर सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसकी सूचना मृतकों के स्वजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर सरायइनायत और झूंसी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad