Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : दोस्तों के साथ नहाने गए दो बालकों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). प्रयागराज के यमुनापार इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गए दो बालकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार बारा इलाके में तालाब में दोस्तों के साथ नहाते वक्त बुधवार दोपहर 10 वर्षीय कृष्ण कुमार और उसका चचेरा भाई नौ साल का आर्यन डूब गया। दोनों की मौत हो गई। चचेरे भाइयों की मौत  परिवार में मातम छा गया। गांव में कोहराम मच गया। हादसा बारा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में हुआ। बताया जाता है कि उमापुर गांव निवासी बुद्धि प्रकाश भारतीय और सुरेश कुमार भारतीय सगे भाई हैं। बुद्धि प्रकाश मजदूरी करता है जबकि सुरेश कुमार ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुद्धि प्रकाश भारतीय का छोटा बेटा कृष्ण कुमार और सुरेश का पुत्र आर्यन बुधवार दोपहर  गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। सभी बच्चे तालाब के पानी में खेलते हुए स्नान कर रहे थे। इसी बीच कृष्ण कुमार और आर्यन गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं पड़े तो वहांं मौजूद दूसरे बच्चे परेशान हो गए। शोर मचाते हुए रोने लगे। दो बच्चे भागकर घर पहुंचे और घटना के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद बच्चों के परिवार के लोग पहुंचे और फिर किसी तरह डूबे बालकों को बाहर निकाला। खबर पाकर बारा थाने की पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की मां को संभालना मुश्किल हो रहा था। कृष्ण कुमार सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ता था, जबकि आर्यन स्कूल नहीं जाता था। दोनों बालक अपने परिवार के भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से माता-पिता के साथ ही पड़ाेसियों के आखों में आंसू छलक पड़े। पुलिस अगली कार्रवाई मे जुटी हुई है.

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad