Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 17 मई 2022 : आज कुछ राशियों के लोग नौकरी और कारोबार में तेजी से तरक्की करेंगे ये जातक

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज मंगलवार, 17 मई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। कानूनी सलाह के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप से कुछ लोग जलन और ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश आपके पूरे परिवार के लिए खुशनुमा रहेगा। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानी खत्म होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपकी कोई योजना लीक होने से कुछ विरोधी रुकावटें डाल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होंगे, उचित आराम भी जरूर लें। गायों को हरा चारा दें। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें।

sv news

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। नौकरी में आय वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं।  कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में भी जरूर व्यतीत करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपको यात्राओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय और कारोबार में अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। व्यर्थ का सोच-विचार मत कीजिए। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुराने काम निपटा लें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अगर किसी के साथ पार्टनरशिप का प्लान बना रहे हैं तो ग्रह स्थिति अनुकूल है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। किसी व्यक्ति के साथ हो रहे विवादों में आपकी नकारात्मक बातों की अधिक चर्चा होने के कारण आपको रोष महसूस हो सकता है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।इस समय आपको थोड़ा व्यायाम करने की आवश्यकता है। यदि आप सैर-सपाटे के लिए बाहर जाने का मन है तो ऐसा ना करें। घर में ही रहकर व्यायाम करें। हालांकि अज्ञात भय मन को कमजोर भी करेगा। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। आपको अपने घर-परिवार के अपने जनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। स्टेशनरी कारोबारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
भौतिक सुखों से संबंधित इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी। आपका उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस कारण परिस्थिति को सकारात्मक बना सकते हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर होंगे। शारीरिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। इसके इलावा बेवजह की बातों में अपना समय खराब न करे और जीवनसाथी का ध्यान रखे, क्यूकि आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते है। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए योग शुरू कर सकते हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज किसी भी प्रकार का जोखिम भरा निवेश न करें। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad