Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस ने गोली मारकर फरार आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से किया ध्वस्त

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। गोली मारकर फरार आरोपियों के घरों को प्रतापगढ़ पुलिस ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। मानधाता क्षेत्र के रामपुर मुस्तफा गांव में अभिषेक सिंह नामक युवक को गोली मारकर घायल करने वाले पांच आरोपितों के घर बुधवार दोपहर पुलिस ने बुलडोजर चलवा दिया l उनके घरों का आगे वाला हिस्सा ध्वस्त कर दिया और चेतावनी दी कि हाजिर नहीं हुए तो पूरा घर गिरा दिया जाएगा। मानधाता क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी अभिषेक सिंह को बीते सोमवार को मिसिरपुर मनेहू के मुस्लिम लड़कों ने लाठी-डंडों से मारकर घायल किया था। इस मामले में सुहैल, साहिल, कैफ, अरबाज व केचू पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ हे। सारे आरोपित फरार हैं। उनके घर दबिश देने को बुधवार को दिन में करीब दो बजे सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी मानधाता, जेठवारा थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। साथ में बुलडोजर भी ले गए थे। घर पर आरोपित नहीं मिले तो पुलिस ने सभी पांचों के घर बुलडोजर चलवाकर आगे का हिस्सा जमींदोज कर दिया। अन्य आरोपित अरशद का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस उसके घर भी पहुंची। उसकी मां ने कहा कि साहब, घर न गिराइए। आरोपित को थाने भेज दूंगी। इस पर चेतावनी देकर पुलिस लौट गई। मनेहू निवासी आरोपित केचू का पूरा कच्चा घर मलबे में तब्दील हो गया। उसकी मां बदरुननिशा ने बताया कि मारपीट के मामले में बेटे का नाम आया है, पुलिस द्वारा घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अब हम लोग कहां रहे। दूसरे आरोपित मोहम्मद कैफ की मां आशिया व पिता आशिक अली ने बताया कि हमारा घर गिराकर पुलिस ने बेघर कर दिया। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। आरोपितों के घर बुलडोजर चलने से जहां पुलिस का खौफ है, वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ऐसा कुछ नहीं मान रही। एसओ मानधाता उदय वीर सिंह का कहना है कि दबिश देने पुलिस गई थी। घर किसने गिराया इसकी जानकारी नहीं है। सीओ ने भी ऐसा ही कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad