Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : ताबड़तोड़ फायरिंग कर सरेआम युवक को मारी गोली, चार-चार गोलियों से फैली दहशत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को चार गोलियां मारकर छलनी कर दिया जिससे दहशत फैल गई। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच मे जुटी हुई है। बता दें कि कोटवारन का पूरा मजरा में मंगलवार शाम एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। उसे चार गोली मारी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर भाग गए। खबर पाकर पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ युवक को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जसरा के पास पांडर गांव निवासी आशीष त्रिपाठी उर्फ गुड्डू पुत्र मंगला प्रसाद त्रिपाठी को आपसी विवाद के चलते गोलियां मारी गई हैं। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर फायरिंग के बाद दहशत फैल गई थी। हमलावरों के भागने के बाद लोग घटनास्थल की तरफ जुटे और फिर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad