Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

धूमधाम से निकली शिव बारात, भक्तिमय हुआ मेजारोड

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड के बड़े हनुमान मंदिर जानकीगंज से बुधवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। बड़े हनुमान मंदिर मे भगवान शिव की मुर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व मंदिर से भोले नाथ की बारात करीब छः बजे निकाली गई।

SV News

बारात मेजारोड चौराहे होते हुए सिरसा मार्ग श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर व मिर्जापुर मार्ग पावर हाउस के पास शिव मन्दिर के पास होते पुनः बड़े हनुमान मंदिर परिसर पंहुची। शिव बारात मे भक्ति गीतों पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों व महिलाओं ने जमकर थिरके। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की पालकी निकाली। जिससे पूरा मेजारोड शिवमय हो गया। शिव बारात मे सैंकडों से ज्यादा नर-नारियों ने सहभागिता की।

SV News

बारात में गाजे-बाजे एवं विभिन्न प्रकार की भोले नाथ के विभिन्न स्वरूपों तथा राक्षसों की झांकियां निकाली गईं। जो बारात की शोभा बढ़ा रही थीं। इस बारात में अंग्रेजी बाजा सहित विभिन्न प्रकार के बाजे व डीजे शामिल रहे। इसके अलावा हाथी, घोड़े भी शामिल रहे। बारात के बाद मेजारोड के प्रमुख शिवालय प्रांगणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं ने मांगलिक गीत भी गाया।

SV News

बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी गुप्ता परिवार के नर-नारियों ने पीले वस्त्र धारण कर भक्ति गीतों पर झूमते हुए बारात मे थिरकते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी मेजारोड अमृत जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी ईं नित्यानंद उपाध्याय, फूलचंद्र गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, पंचम लाल गुप्ता, प्रेमचन्द्र गुप्ता, दिनेश चन्द्र गुप्ता, उमेश चन्द्र गुप्ता, शिवबाबू गुप्ता, विजय कुमार (चिंटू) गुप्ता सहित गुप्ता परिवार की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad