Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बारात में डांस करते दो युवक कुंए में गिरे एक की मौत एक गंभीर

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव में बारात में डांस करने के दौरान 2 बाराती कुएं में गिर गए जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस पहुंचने के पहले ही शव उठा ले गए बाराती। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनु का पूरा गांव निवासी अनंत लाल बिंद की बेटी सरस्वती की शादी के लिए जिगना थाना क्षेत्र के बड़ी सकरी गांव से बारात मनु के पूरा गांव आई हुई थी। द्वारचार के दौरान नाचते हुए लाल बिंद (16) निवासी केवट का पूरा जिगना तथा दूसरा रोहित (18) पुत्र हरिदास बिंद निवासी सकरी मांडा डांस करते हुए कुएं में जा गिरे। इस दौरान बारातियों में हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद रोहित का भाई जगदीश कुएं में छलांग लगा दी।जब तक लोग दोनों को बाहर निकालते तब तक लाल बिंद की मौत हो गई तथा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई पुलिस के पहुंचने के पहले ही बाराती शव को मौके से हटा दिए। शादी का माहौल मातम में बदल गया। किसी तरह लड़की की शादी हुई और सुबह से उसकी विदाई कर दी गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad