Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हत्या की घटना मे लापरवाही बरतने पर दो दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा थाना को0कटरा मे घटित स्व0 मुकेश मिश्रा हत्या की घटना मे लापरवाही एवं सम्यक कार्यवाही योजित न किये जाने के कारण दो दरोगा समेत 11 पुलिस कर्मियो को निलम्बित किया गया।

SV News

डीआईजी/एसपी मिर्जापुर अजय कुमार सिंह ने हत्या की घटना मे लापरवाही बरतने वाले उ0नि0 हरिकेश राम आजाद पूर्व चौकी प्रभारी डंकीनगंज थाना को0कटरा, उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी डंकीनगंज थाना को0कटरा, हे0कां0 (प्रो0) रामाश्रय राव थाना को0कटरा, हे0कां0 ओम प्रकाश यादव को0कटरा, हे0कां0 विनोद गौतम थाना को0कटरा, हे0कां0 पीयुष कान्त यादव थाना को0कटरा, हे0कां0 दिनानाथ यादव थाना को0कटरा, हे0कां0 शौकत अली थाना को0कटरा, कां0 धीरज मिश्रा थाना को0कटरा, कां0 इन्द्रजीत सोनकर थाना को0कटरा, कां0 अंकित कुमार थाना को0कटरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad