Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 27 जून 2022 : आज जल्दबाजी के कारण बिगड़ सकते है इन राशियों के काम, आर्थिक मामलों में होगी प्रगति

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार 27 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं.. 

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
काम से संबंधित जिम्मेदारियों को वक्त पर पूरा न करने की वजह से लोगों की नाराजगी बनी रह सकती है। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। किसी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। दूसरी की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। अपने काम में विश्वसनीय लोगों की भी सलाह अवश्य लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
जिन लक्ष्यों को आपने प्राप्त किया है, उनकी वजह से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन स्थिरता खोने का डर भी रहेगा।  पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक धन लाभ होगा। आपकी कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिसे पाकर आपका मन बेहद खुश हो जाएगा। इस राशि के व्यक्ति परिवारवालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य संबंध मधुर बनेंगे। घर में बच्चों के साथ खेलना एक अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा प्राप्त होगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते है। परिवार में एक दूसरे के प्रति सामंजस्य की भावना रखें। माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अच्छे लोगों की संगति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
जो लोग प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है कोई अन्य आपकी बात बिगाड़ सकता है। जीवन में सुख शांति आएगी, घर का वातावरण अपार संतोष प्रदान करेगा। अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखते समय सोच समझ कर बोलना होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता हासिल हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। कोई पुरानी बात आपके मन को चिंतित कर सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल होंगे। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। यह व्यवसाय के मोर्चे पर एक सहकारी दिन होगा क्योंकि आप अपने रास्ते में आने वाले एक नए अनुबंध की उम्मीद कर सकते हैं।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad