Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महान दल के सपा से समर्थन वापस लेते ही अखिलेश ने मंगा ली गिफ्ट की गई फार्च्यूनर

sv news


लखनऊ (राजेश शुक्ला)। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए एक हुए दलों की राह अब जुदा हो रही है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले महान दल ने समर्थन वापस लेने का फैसला किया तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक्शन में आ गए। अखिलेश यादव ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को तोहफे में दी गई फार्च्यूनर कार वापस ले ली।

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद भी विधानसभा चुनाव में महान दल को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद भी इसके मुखिया केशव देव मौर्य ने काफी सब्र रखा। विधानसभा चुनाव के बाद जब विधान परिषद, राज्यसभा तथा विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी को नहीं पूछा गया तो केशव देव मौर्य की राह जुदा हो गई। केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन समाप्त कर लिया, यानी समर्थन को वापस ले लिया। पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता माने जाने वाले केशव देव मौर्य का यह कदम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी नागवार लगा। अखिलेश यादव भी इसके बाद एक्शन में आ गए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केशव देव मौर्य को गिफ्ट में दी गई फार्च्यूनर कार को वापस ले लिया। केशव देव मौर्य के पास फार्च्यूनर करीब सात महीने रही। फार्च्यूनर अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को गिफ्ट दी थी। बीते वर्ष ऑटोमेटिक फार्च्यूनर मिलने के बाद केशव देव मौर्य की पत्नी और उनके बेटे व बहू ने कार की पूजा की थी।

sv news

समाजवादी पार्टी ने गाड़ी केशव देव मौर्य को विधानसभा चुनाव में प्रचार के काम के लिए दी थी। अखिलेश के एक सलाहकार ने केशव देव मौर्य को फोन करके गाड़ी वापस करने की बात कही है। जिसके बाद तुरंत ही केशव देव ने गाड़ी वापस कर दी। केशव देव मौर्य ने कहा कि हम ऐसी सैकड़ों गाडिय़ां खरीद सकते हैं। अगर कार्यकर्ताओं के चंदे का पैसों का इस्तेमाल गाडिय़ों में करने लगे तो हम एक ही दिन में सैकड़ों गाड़ी खरीद लेंगे, लेकिन हम कार्यकर्ताओं की मेहनत का पैसा सुविधाओं के लिए नहीं उड़ाते।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad