Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

किशोरी को चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

 


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकांत यादव)। इलाकाई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अकोढा में शनिवार शाम सात बजे चार पांच लोग घर में घुसकर किशोरी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

sv news

 प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भारतीय का पूरा परिवार पड़ोस के बारात में शामिल होने के लिए शनिवार शाम सात बजे घर से निकले, तभी घर पर उनकी बिटिया शर्मिला को सिमेरी का पूरा ऊंचडीह बाजार निवासी जासो लाल भारतीय का बेटा छोटकू भारतीय, बबलू भारतीय का लड़का व चार पांच अज्ञात लोग घर में घुसकर लाठी डंडा से मारकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनने पर  परिजन मौके पर पहुंचकर देखा तो उनकी बिटिया घायल अवस्था में पड़ी थी। परिजन तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी 112 पीआरवी मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा कर जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad