suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज शनिवार 25 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, दिन अच्छा है। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपके अथक प्रयासों से व्यवसाय में विशेष सुधार आएगा तथा नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आप कई तरह की समस्याओं से निपट लेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
गुस्से और जिद की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती है। संबंधों को संभाल कर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़े। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्य में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आज करियर में बदलाव करने पर विचार करेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति के साथ महसूस होने वाली दूरियां आपको चिंतित कर सकती है। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्च कर सकते हैं। किसी की बातों में न आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, अन्यथा कोई आपके उसूलों का नाजायज फायदा भी उठा सकता है।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे, जिनसे आपको बहुत ज्यादा आर्थिक फायदा हासिल होगा। अनावश्यक किसी से विवाद ना बढ़ाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेंगे।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
व्यवसायिक कार्यों में कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि सहयोगियों तथा घर के अनुभवी व्यक्तियों के निर्णयों को प्राथमिकता दें। मानसिक रूप से होने वाली तकलीफ से रुकावट आ सकती है। लोगों के द्वारा डाला गया दबाव और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करते समय जरूरी बातों को नजरअंदाज न करें। किसी निकट मित्र का निजी जीवन के मामले में मार्गदर्शन करना पड़ सकता है।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
प्रयास बढ़ाकर कठिन कामों को पूरा करने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यापकों के लिए मनोवांछित फल पाने का मामला रह सकता है। गाड़ी चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। अनुभव की कमी से किसी खास काम में अटकाव आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है। आपके जीवनसाथी की मांगें तंग कर सकती हैं। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
Pisces Astrology
आपके आर्थिक क्षमता में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आध्यात्मिक कार्य में रूचि रख सकते है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।
*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)