Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : बाइक सवार युवकों ने की बमबाजी, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित एक होटल पर बाइक सवार युवकों ने बमबाजी कर दिया जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के सामने एक ढाबे पर सोमवार देर रात बाइक सवार युवकों ने बमबाजी करके सनसनी फैला दी। इस घटना से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चंदन नाम के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हरीश भोजनालय पर सोमवार रात कुछ लड़के पहुंचे थे। उन्होंने खाने के दौरान वहां पर बीयर पीना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने वहां पर ताबड़तोड़ बम चलाकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad