Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव मे डीएम व एसएसपी चोटिल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव, पुलिस से झड़प व आगजनी व पथराव में प्रयागराज के जिलाधिकारी व एसएसपी चोटिल हो गए हैं। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियाें ने बवाल कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया और पीएसी की गाड़ी में आग लगाई। पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। पथराव करने वालों में छोटे बच्‍चे थी थे। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने डंडा फटका तो गलियों में भाग गए।

SV News

वहां से भी पथराव करने लगे। इसमें आरएएफ, पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों के साथ आम लोग चोटिल हुए। उपद्रवियों ने पीएसी के वाहन में आग लगा दी। हालांकि तत्‍काल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में हजारों की संख्‍या में जुटे उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। पथराव में प्रयाराज के जिलाधिकारी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक और एडीजी के गनर को भी चोट लगी है। वहीं आरएएफ के सिपाही और कुछ अन्‍य लोग भी चोलिए हुए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एडीजी के वाहन और पीएसी के वाहन पर भी पथराव किया। पीएसी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जुमे की नमाज के बाद पिछले सप्‍ताह कानपुर में बवाल हुआ था। इस बार प्रयागराज में पथराव किया गया। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू किया। पुलिस से भी झड़प हुई। पुलिस ने सख्‍ती की तो पथराव करने वाले भाग गए। कुछ देर बाद फिर पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। वाहनों पर भी पथराव किए गए। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए आसू गैस के गोले दागे। सुबह से प्रयागराज का पुलिस और जिला प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अत्‍यधिक सक्रिय था। हर संवेदनशील इलाकों और मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात थी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार मानीटरिंग कर रहे थे और मोहल्‍लों में जाकर शांति का संदश दे रहे थे। जुमे की नमाज के पूर्व तक शांति थी। जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में लोग गुट बनाने लगे। इसी दौरान पथराव शुरू कर दिया गया। अचानक पथराव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां मौका मिला उधर ही भागने लगा। हालांकि पुलिस ने पथराव करने वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्‍होंने पुलिस से झड़प कर ली। पुलिस ने जब सख्‍ती बरती और खदेड़ा ताे लोग गलियों में घुस गए। थोड़ी देर बार फिर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कुछ लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन गली में घुसे लोगों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस, पीएसी और आरएफके जवानों ने स्थिति को संभाला लेकिन इलाके में तनाव का माहौल है। पथराव करने में युवाओं का साथ दे रहे थे छोटे बच्‍चे। गलियों से वे भी पत्‍थरबाजी करने लगे। जानकारी मिली है कि पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मीडिया कर्मी समेत कई अन्‍य लोगों को भी चोटें आई हैं। कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad