Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

उपद्रवियों ने पुलिस से झड़प कर की आगजनी, डीएम, एसएसपी चोटिल

sv news


प्रयागराज (राजेश शुक्ला/राजेश सिंह)। पूर्व नियोजित योजना के तहत कानपुर की तरह ही प्रयागराज में नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में हजारों की संख्‍या में जुटे उपद्रवियों ने जमकर  पथराव और आगजनी का खेल खेला। प्रयाराज के जिलाधिकारी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक और एडीजी के गनर को भी चोट लगी है। वहीं आरएएफ के सिपाही और कुछ अन्‍य लोग भी चोलिए हुए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एडीजी के वाहन और पीएसी के वाहन पर भी पथराव किया। पीएसी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

sv news

जंक्शन के सामने से नुरुल्लाह रोड पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है। दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। हालांकि पथराव व बवाल की जानकारी मिलने पर सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad