Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अवैध कब्जे से त्रस्त महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार


 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।( हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

दबंगों द्वारा अवैध कब्जे से परेशान एक पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी मेजा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर विगत 6 माह से उप जिलाधिकारी मेजा की चौखट पर दस्तक दे रही है, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। फिलहाल महिला अब भी न्याय की गुहार में आस लगाए एसडीएम कार्यालय तक दौड़ लगा रही है। पीड़ित महिला बंदना पत्नी शिवबाबू मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला निवासी है।पीड़ित बंदना की बातों को सच माना जाए तो उसका पति बच्चों के भरण -पोषण के लिए बाहर रहकर कमाता है।वह भू संख्या 1236 के0.0230 हेक्टेयर पर पूर्वज के जमाने से मकान बनाकर काबिज है।उसके पड़ोस के ही मुरली श्याम पुत्र सेवालाल व उनके पुत्रगण गोपी और किशन अवैध रूप से पक्का निर्माण कर उसकी जमीन को हड़पना चाह रहे हैं। इस बाबत पीड़ित महिला ने कई बार एसडीएम चौखट पर अवैध कब्जे को लेकर न्याय की गुहार लगाई है और एसडीएम कार्यालय से मेजा पुलिस को जांच के लिए आदेश भी दिया गया लेकिन पीड़िता के अनुसार मेजा पुलिस उसकी चौखट पर आज तक नहीं गई, जिससे दबंगों का हौसला बुलंद है। उसने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अवैध कब्जा करने वाले पड़ोसी दबंग और झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं।आए दिन उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया करते हैं जिससे महिला बहुत डरी हुई है। पीड़ित महिला ने विगत चार जून को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक कोई भी सक्षम अधिकारी जांच हेतु नहीं गया है। महिला ने एक बार फिर उप जिलाधिकारी मेजा से दबंगों द्वारा  किए जा रहे अवैध कब्जे को रोकने की गुहार लगाई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad