प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार इलाके में एक प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार करछना का एक आदमी अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार रात में उसके घर पहुंच गया। पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर विरोध जताया तो आरोपी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे भी मार डाला। सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी हुई तो पुलिस हरकत में आई। एसपी यमुनापार मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शी महिला का बयान दर्ज किया। सीओ करछना राजेश कुमार ने बताया कि पचदेवरा गांव निवासी रामबाबू भारतीया अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार रात पड़ोसी गांव थरी में गया था। देर रात महिला के पति संतोष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया। रामबाबू ने महिला के पति संतोष को डंडे से मारा और गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। शोर मचा तो रामबाबू भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिटाई से रामबाबू अधमरा हो गया। देर रात उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गई। सोमवार सुबह इस वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी जांच करने पहुंच गए।