Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

योग से तन और मन दोनों रहता है स्वस्थ: विनोद मिश्र

sv news


धरमपुर गांव में ग्राम प्रधान की देखरेख में नियमित कराया जा रहा योगाभ्यास

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 22 जून 2022 तक प्रातः सात से आठ बजे तक उरुवा विकास खंड के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नियमित योग का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। धरमपुर ग्राम पंचायत में भी नियमित रुप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। 

sv news

इसी कड़ी में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय श्याम नगर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में धरमपुर की प्रधान रेखा देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुजीत कुमार, पंचायत सहायक अर्चना गौड़, आँगनबाड़ी कार्यकर्ती स्मृता श्रीवास्तवा, सफाई कर्मी तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। अखिलेश्वर उपाध्याय एवं शिक्षामित्र संजय कुमार ने योग के टिप्स दिये। प्रधान धरमपुर रेखा देवी ने बताया कि 14जून से जनसामान्य के साथ कामन योग का अभ्यास नियमित रुप से किया जा रहा है। इससे योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाने में मदद मिल रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री की देन है कि आज हिन्दुस्तान की पुरातन संस्कृति और संस्कार को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। शिक्षक विनोद मिश्र ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ होता है। ऐसे में यदि दिन की शुरुआत योग के साथ होनी चाहिए और योग को जीवन की अनिवार्य हिस्सा बना लेना चाहिए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad