Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राष्ट्र में अमन चैन के लिए अदा की गई बकरीद की नमाज

sv news


मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला/विमल पाण्डेय)। कुर्बानी के पर्व बकरीद की नमाज रविवार को मदीना मस्जिद, मेजारोड सहित क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में अदा की गई। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद मस्जिद और ईदगाह गुलजार रहे। नमाज का सिलसिला सुबह आठ बजे से शुरू हुई। देर शाम तक मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया।

Sv news

मदीना मस्जिद मेजारोड में खतीबो इमाम मौलाना अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने निर्धारित समय पर राष्ट्र की खुशहाली और अमनचैन के लिए नमाज पढ़ाया। नमाज अदायगी के पश्चात नमाजियों ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई दिया।

क्षेत्र के खानपुर, लूथर, मेजा खास, ऊंचडीह, रामनगर, सिरसा, कोहड़ार, खौर, दरार, भारतगंज, चिलबिला सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad