Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम मे गोलीबारी, एक बाबा ने दूसरे को गोली मारकर दी जान

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम शक्तेषगढ मे एक बाबा ने दुसरे बाबा को गोली मारकर जान दे दी। सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में बृहस्पतिवार सुबह जीवन बाबा उर्फ जीत (45) ने आशीष बाबा (30) को गोली मारकर घायल कर दिया और खुद को गोली मारकर जान दे दी। घायल आशीष बाबा का चंदौली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, चुनार क्षेत्र के आश्रम में सुबह साढ़े छह बजे से स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का प्रवचन चल रहा था। इसी दौरान विश्राम कक्ष के पास साढ़े सात बजे गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर चुनार व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय पुलिस बल व श्वान दस्ते के साथ पहुंचे। मौके पर जीवन बाबा निवासी छतरी, सीहोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश का शव मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। जांच में पता चला कि जीवन बाबा ने गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से दो तमंचे बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि एक और व्यक्ति को गोली लगी है। इसी बीच, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी नक्सल को मामले की जांच के लिए भेजा। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि आशीष बाबा (30) को भी गोली लगी है। यह जानकारी तब तक आश्रम के लोगों की ओर से नहीं दी गई थी। इस बीच, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक ने भी आश्रम पहुंच कर जांच की। दोनों हाथों में तमंचा लहराते आए थे जीवन बाबा आश्रम की ओर से जयंत बाबा ने चुनार कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जीवन बाबा मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बृहस्पतिवार सुबह वह दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए प्रवेश द्वार से अंदर गए। आशीष बाबा को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद वह खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। संतोष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रवचन कक्ष के बाहर आशीष बाबा को गोली मारी गई है। आश्रम के लोगों और स्वामी अड़गड़ानंद से बात की गई है। छानबीन में पता चला कि जीवन बाबा और आशीष मेें पहले से विवाद था। सुबह आश्रम में जीवन दो तमंचे लेकर आया। प्रवचन कक्ष के बाहर उसने आशीष बाबा को गोली मारी। इसके बाद अंदर जाते समय चढ़ावा दिया और खुद को गोली मार ली। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad