Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 24 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे भगवान सूर्यदेव, भाग्यशाली रहेगा दिन

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 24 जुलाई 2022 दिन रविवार है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मानहानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। परिवार में से किसी व्यक्ति के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
काम पूर्ण होने में विलंब होते देख मन व्याकुल रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। उत्तेजित होने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाले। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों पर ध्यान दें, समय कुछ उपलब्धियां लेकर आ रहा है। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। आज गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
अगर अपने व्यवसाय में कुछ नया काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। मौसमी बीमारियों का असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने मे जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। गायों को हरा चारा डालें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आज मन काफी खुश नजर आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई हैं उन पर गंभीरता से अमल करें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी इसलिए बजट का अवश्य ध्यान रखें। जीवनसाथी की कोई बात नजरअंदाज करना जोखिम का कारण बन सकती है। विदेश शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में अभी आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। संतान से संबंधित विवादों में समाधान आता हुआ दिखाई देगा। रूपए-पैसे का हिसाब किताब करते समय लापरवाही ना करें। कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। दिन भर ऐसी स्थितियों का निर्माण होता रहेगा, जिनके लिए सामान्य से अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से हैरान-परेशान थे तो उससे राहत दिखाई देगी। आपमें आध्यात्मिकता का प्रमाण बढ़ेगा। आपके कार्य का भार काम होता दिख सकता है। आपकी वजह से परिवार में खुशियों भरा वातावरण बना रह सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें। नर्सिंगकर्मियों के लिए नौकरी सम्बन्धी सहजता रह सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। आप किसी से मिलने के इच्छुक हैं तो किसी-न-किसी कारण से मुलाकात टालनी पड़ेगी जिससे आपको अधिक हताशा होगी। पिता के साथ तनाव की स्थिति रह सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। बडे़ लोगों अथवा अधिकारियों के साथ पहचान बढ़ेगी। ननिहाल के साथ सम्बन्धों में उठापटक से बचें।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad