Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिगना : ओझाई के बहाने ओझा ने विवाहिता को पहाड़ी पर ले जाकर लूट ली आबरू

SV News


ओझा ने कहा - अगर परिवार साथ रहा तो भूत लौट आएगा... फ‍िर पहाड़ पर ले जाकर विवाहिता के साथ किया दुराचार

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के जिगना मे एक ओझा ने ओझाई के बहाने विवाहिता को पहाड़ी पर ले जाकर उसकी आबरू लूट ली। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिले में ओझाई के अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार ओझा और सोखा के खिलाफ विवाहिता संग दुष्‍कर्म करने की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित ओझा और सहयोगी सोखा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। इस मामले में पुलिस अब विधिक कार्रवाई में जुट गई है। विवाहिता के साथ ओझा और सहयोगी सोखा दोनों के ही खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। 
पूरा मामला जिले में जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर ओझाई करने के बहाने विवाहिता से दुराचार का मामला सामने आया है। जानकारी होने के बाद इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ओझा व साथी सोखा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवाहिता को मेडिकल जांच भी पूरी करा ली है। पुलिस के अनुसार दोनों में से एक आरोपित रिश्ते में विवाहिता का ममिया ससुर लगता है। जबकि दूसरा आरोपी उसी के गांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कत बनी रहने की वजह से विवाहिता को ओझा के कहने पर झाड़ फूंक की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। परिजनों ने बताया कि ओझा और सोखा दोनों गुमराह कर विवाहिता को पहाड़ी पर ओझाई करने व धार देने के बहाने एकांत में ले गए। वहीं इस दौरान उन लोगों ने साथ चल रहे परिजनों को यह कहते हुए वापस कर दिया कि विवाहिता के साथ परिवार के लोग चलेंगे तो भूत वापस लौट आएगा। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि विवाहिता के साथ दुराचार के मामले में एक अन्य गांव के दो व्‍यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवाहिता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad