Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा का सेना का जवान असम में हुआ शहीद, मातम

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा तहसील क्षेत्र के अमिलिया कला ग्राम सभा का सशस्त्र सीमा बल का जवान विनोद कुमार शुक्रवार को असम में शहीद हो गए। सूचना से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिलिया कला गांव निवासी विनोद कुमार सशस्त्र सीमा बल में सिपाही के पद पर असम में नियुक्त थे। शुक्रवार को परिजनों को घटना की जैसे ही जानकारी हुई कोहराम मच गया। धीरे धीरे घटना की जानकारी पूरे गांव व क्षेत्र में फैल गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad