प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ब्वॉयज हाईस्कूल के गेट पर एक के बाद एक कई बम फटने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। स्कूल के साथ आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। शुक्रवार को शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल लाइंस स्थित ब्वॉयज हाईस्कूल के गेट पर बमबाजी हो गई। हमलावरों ने स्कूल के गेट पर एक के बाद एक कई बम फोड़े। संयोग से घटना में किसी के चपेट में आने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पहुंच गए हैं। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास के मकानों और दुकानों पर लगे कैमरों के माध्यम से भी हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।