Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवाबगंज के श्रृंग्वेरपुर में दस जुलाई को हुई हरेंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में चार लाख की सुपारी लेने वाले दो बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

SV News

SV News

एसपी गंगापार अभिषेक कुमार के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुंडारा गांव मंसूराबाद में देर रात बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पल्सर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की गोली से दो बदमाश संजय मौर्या और शहंशाह घायल हो गए।


दोनों बदमाश के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को ही हत्याकांड का खुलासा किया था। शूटरों के निशाने पर पूर्व प्रधान संतोष सिंह था। उसकी हत्या की सुपारी चार लाख रुपये में डाक्टर सुरेंद्र कुमार मौर्य ने ली थी। साथ ही उसे एक जमीन देने का वादा धीरज सिंह और उसके भाई नीरज ने किया था। तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। अब सुपारी लेने वाले बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए। 

SV News


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad