Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को दिया जन्म

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

क्षेत्र के चंद्रहास गांव की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 विकास खंड मेजा अंर्तगत चंद्रहास गांव निवासी पुष्प कुमारी पत्नी सूरज कुमार को गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला के पति ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। करीब 15 मिनट बाद एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई। पत्नी को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा को लेकर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले हनुमान गढ़ चौराहा के पास पुष्प को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) विनोद कुमार ने रास्ते में ही एंबुलेंस के चालक प्रवेश कुमार को गाड़ी रोकने के लिए कहा। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए आशा मनीषा देवी और महिला के परिजनों के साथ एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में भर्ती कराया। जहां पर डॉ. ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad