Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : सामान लूटने के बाद बदमाशों ने की घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की नृशंस हत्‍या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव क्षेत्र में बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे वृद्ध की नृशंस हत्या कर दी। घर का सामान भी बदमाश उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस घटनास्‍थल की जांच-पड़ताल की। परिवारवालों और ग्रामीणों से पूछताछ की। हत्‍या किसने और क्‍यों की, अभी इसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हरदौन गांव में 65 वर्षीय भागीरथी पाल रहते थे। मंगलवार की रात में वह घर के बाहर छप्‍पर में चारपाई पर सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश वहां पहुंचे और धारदार हथियार से उनकी हत्‍या कर दी। इसके बाद घर के दररवाजे का ताला तोड़कर वहां रखा सामान उठा ले गए। सुबह भागीरथी का रक्‍तरंजित शव देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की जुटी भीड़ की सूचना पर कोरांव थाने की पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद शव कब्‍जे में ले लिया। एसपी यमुनापार, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। प्रथम दृष्टया लूट की खातिर हत्या की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad