Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

तिरंगा प्रभात फेरी निकाल भाजपाईयो ने घर-घर तिरंगा लगाने हेतू चलाया जनजागरण अभियान

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आजादी के स्वर्णिम कार्यकाल के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने हेतू बुधवार को सुबह यमुनापार के मेजा रोड़ चौराहे से विभिन्न मार्गों मे तिरंगा प्रभात फेरी निकाल कर नगरवासियों को घरों में तिरंगा झंडा लगाने, राष्ट्रीय ध्वज के रंग और चक्र के महत्व को बताकर युवाओं और नागरिकों मे देशभक्ति भावना जागृत करने हेतू प्रभात फेरी का आयोजन किया संयोजक जिला मंत्री कृष्ण दास गुप्ता "नाथू" ने किया।

SV News

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में तिरंगा प्रभात फेरी मे भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारें गूंजयमान रहें तिरंगा यात्रा मे भारी हूजूम मौजूद रहा। देश पर कुर्बान होने वाले मातृभूमि के सच्चे सपूतों को नमन् कर अमर शहीदों के जयकारे लगें। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा युवा व आमनागरिक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाए। विभवनाथ भारती ने राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया रंग 'शक्ति और साहस' का ,सफेद रंग शांति और सच्चाई का और हरा रंग धरती की उर्वरता, वृद्धि और शुभता का प्रतीक व अशोक चक्र के महत्व 'गति में जीवन और स्थायित्व में मृत्यु' जीवन की गतिशीलता का संदेश बतलाया। तिरंगा प्रभात फेरी के विषयों की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जनजागरण कराने हेतू निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे घर-घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, राजेश शुक्ल, पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, विनोद प्रजापति,सविता मिश्रा, श्यामराज यादव,संजय केशरी, अखिलेश शुक्ल,नीरज द्विवेदी, पप्पू उपाध्याय,राजू तिवारी आदि के साथ भारी संख्या में भाजपा यमुनापार के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री कृष्ण दास गुप्ता "नाथू" ने व्यक्त किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad