Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गोपाल विद्यालय में हुई नाड़ी उपराचात्मक शक्ति केन्द्र की स्थापना


कोरांव, प्रयागराज (सत्यम तिवारी)। गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज हिन्दी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम में विद्यालय के प्रबन्धक राजा बहादुर राजा अजेय सिंह, प्रबंध समिति सदस्य राजकुमारी अद्रिजा मंजरी सिंह, उपाध्यक्ष रूद्र नारायण बाजपेई की उपस्थिति में नाड़ी उपराचात्मक शक्ति केन्द्र की स्थापना की गई। छात्र छात्राओं अभिभावकों और कोरांव क्षेत्र का विकाश हो इसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर दीप नारायण सिंह अथिति प्रवक्ता हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका द्वारा विद्यालय के इस केंद्र की स्थापना कराई गई, डॉक्टर साहब ने बताया कि नाड़ी उपचारात्मक शक्ति केन्द्र बच्चों का सर्वांगीण विकाश, आत्म विश्वास, वैचारिक शक्ति, चिन्तन शक्ति, अन्वेषण शक्ति एवं भविष्य की तैयारी के लिए शक्ति का संचार करेगा। वर्तमान समय में जो नैतिक और मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है उसमे सुधार होगा। डॉक्टर दीप नारायण सिंह ने बताया कि अमेरिका, यूरोप और दुबई के बाद भारत में ये मेरा पहला विद्यालय है जहां मैंने इस केन्द्र की स्थापना की है। केन्द्र की परिधि से 300 मीटर की दूरी तक खड़े होकर नाड़ी जल का उपयोग करने पर स्वास्थ्य और मानसिक लाभ होगा जिससे मन में अच्छे विचार आयेंगे और कैंसर, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों में भी नाड़ी जल लाभदायक होगा। छात्र छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओं को नाड़ी जल का प्रयोग भी कारगर सिद्ध होगा। साथ ही प्रबन्ध समिति सदस्य राजकुमारी अद्रिजा मंजरी सिंह ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बुलाकर एक बैठक किया जिसमे उन्होंने बताया कि पढाई के समय मेरा चयन बास्केट बॉल में नेशनल स्तर पर हुआ था लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैं खेल नहीं पाई थी लेकिन आज बहुत मैं बहुत खुश हूं कि मेरा सपना आप सभी एथेलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, खो- खो, बैटमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट के खिलाड़ियों ने पूरा करने का कार्य किया है विद्यालय द्वारा मेरी तरफ से सभी खिलाडियों को हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधानाचार्य साबिर अली ने विद्यालय और समाज के लिए किए गए इस अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रबंध समिति और डॉक्टर दीप नारायण सिंह  को आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय में राकेश सिंह, विद्याकांत तिवारी, अपूर्व प्रकाश त्रिपाठी, गोविन्द मिश्रा, सन्त लाल मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सेमरी राघवेंद्र सिंह, पन्ना लाल श्रीवास्तव, रिषिकेश पटेल, अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, कमलेश मीना उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad