surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 09 अगस्त 2022 दिन मगलवार है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में शांति रहेगी। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। पैतृक संपत्ति पर विवाद समाप्त हो सकता है। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप दे। सामाजिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा। हाथ आए मौके को हाथ से ना जाने दें।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपका मजाकिया स्वभाव एवं मजाक की तीव्र किस्म दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपके पास नए संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम कर पाना मुमिकन होगा। हालांकि आपको विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
इस राशि के लोगों को किसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। आपका व्यापार ठीक चलेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी दांवपेंचों की ओर भी ध्यान दें।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आपको अपने भाई-बहनों के कारण लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके खर्च बेकाबू रहेंगे इसलिए समझदारी से खर्च करें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
इस राशि के लोगों के लिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने के लिए उचित समय नहीं है। जी हां कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाईयों का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपके उत्साह में थोड़ी सी कमी नजर आ सकती है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त फोन आयेगा। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। अपना कोई निर्णय बदल सकते हैं। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे लेकिन निश्चित रूप से इसमें आपको सकारात्मक परिणामों की ही प्राप्ति होगी।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें, जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। आपके भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे। आपको भावुक होने से बचना चाहिए। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। जीवन में बढ रही भागदौड़ को कम करके आराम करने पर ध्यान दें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज आपके घर में मंगल कार्यों के आयोजन से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
बुद्धि और वाणी पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने की संभावना है। यात्रा एवं शिक्षा से जुड़े कार्य आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। परिवार के लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
नौकरी-व्यवसाय के मामले में आज बहुत बड़ी परेशानी उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लवमेटस के लिए दिन खुशियाँ देने वाला रहेगा। आप पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। बड़ों द्वारा आपकी देखभाल की किस्म की सराहना की जाएगी। घर मे नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन आदि की खरीदारी हो सकती है। एसिडिटी की वजह से तकलीफ हो सकती है।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)