Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन बृजेश सिंह आया जेल से बाहर, बेचैन माफिया ने छोड़ा खाना-पीना!

SV News

बांदा (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों के आपसी संघर्ष की कहानी इन दिनों फिर से चर्चा के केंद्र में आ गई है। बाहुबली मुख्तार अंसारी जेल में हैं लेकिन उनके जानी दुश्मन कहे जाने वाले माफिया बृजेश सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। 14 साल तक कैद में रहने के बाद अब जब बृजेश सिंह की रिहाई हुई है, उसके बाद से ही मुख्तार अंसारी की नींद उड़ गई है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अंसारी ने टेंशन की वजह से खाना-पीना छोड़ रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजेश सिंह की रिहाई की खबर मुख्तार को जेल में मिल चुकी है। इसके बाद से ही वह बेचैन हो गया है। उसे रात भर नींद नहीं आ रही है और वह सही से खा-पी भी नहीं पा रहा है। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर जानलेवा हमले के मामले में ही आरोपी बृजेश सिंह 14 साल से जेल में बंद था। अब कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर ली है और गुरुवार को डॉन जेल से बाहर भी आ गया है। मामला साल 2001 की 15 जुलाई का है, जब मुख्तार अंसारी के काफिले पर गोलीबारी हुई थी। बृजेश सिंह और उसके साथियों ने मिलकर यह हमला किया था। इस हमले में मुख्तार के गनर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। मामले में डॉन बृजेश सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में साल 2009 से ही बृजेश सिंह जेल में बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad